शेयर मंथन में खोजें

सस्ता तेल : बढ़िया है!

राजीव रंजन झा

आखिरकार केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (एलपीजी) के दाम सस्ते करने का फैसला कर ही लिया। आपके घर पर जब रसोई गैस का अगला सिलिंडर आयेगा तो आपको 25 रुपये कम देने होंगे। जब आप अगली बार पेट्रोल पंप जायेंगे तो वहाँ भी आपकी जेब कुछ कम हल्की होगी – पेट्रोल के लिए 5 रुपये और डीजल के लिए 2 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से।

नयी सरकारी पहल से डॉव जोंस उछला, एशिया में हरियाली

डूबे कर्जों की समस्या निपटाने के बारे में नये अमेरिकी प्रशासन के उपायों की उम्मीद ने अमेरिकी शेयर बाजारों को उत्साहित किया है। इससे बुधवार को जहाँ डॉव जोंस में 201 अंकों और नैस्डैक में 53 अंकों की बढ़त रही। आज गुरुवार की सुबह एशियाई बाजारों में हरियाली दिख रही है। खस्ताहाल अमेरिकी अर्थव्यवस्था से चिंतित निवेशकों को इस खबर ने उत्साहित कर दिया कि अर्थव्यवस्था पर डूबे कर्जों के असर को कम करने के लिए नयी सरकार इन्हें खरीदने की योजना बना रही है।

राजू की जमानत याचिका खारिज, 31 तक न्यायिक हिरासत में

satyam computerसत्यम कंप्यूटर सर्विसेज के पूर्व चेयरमैन बी रामलिंग राजू, पूर्व प्रबंध निदेशक रामा राजू और पूर्व सीएफओ श्रीनिवास वदलामणि की जमानत याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया है। रामलिंग राजू, रामा राजू और श्रीनिवास अब 31 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे।  छठे अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने एसआरएसआर होल्डिंग के महाप्रबंधक गोपालकृष्ण राजू की जमानत याचिका और पुलिस हिरासत संबंधी याचिका को भी गुरुवार तक के लिए टाल दिया है।

अशोक लेलैंड का मुनाफा 84% घटा

ऑटो क्षेत्र की कंपनी अशोक लेलैंड के मुनाफे में 84% की गिरावट हुई है।  कंपनी का लाभ घट कर अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 18.86 करोड़ रुपये रहा गया है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में कंपनी का लाभ 120.21 करोड़ रुपये था। कंपनी की आमदनी में भी कमी आयी। साल 2008 की दिसंबर तिमाही में कंपनी को 1011.43 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में कंपनी की आय 1843.78 करोड़ रुपये रही थी।

ओएनजीसी के लाभ में 43% की कमी

ओएनजीसी के लाभ में 43% की कमी आयी है।  कंपनी का लाभ अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 2474.81 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में कंपनी का लाभ 4366.54 करोड़ रुपये था। कंपनी की आमदनी में भी कमी आयी। साल 2008 की दिसंबर तिमाही में कंपनी को 13657.31 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में कंपनी की आय 15983.81 करोड़ रुपये रही थी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख