शेयर मंथन में खोजें

यह सत्यम नहीं, और सुंदरम तो बिल्कुल नहीं

राजीव रंजन झा

सत्यम कंप्यूटर आज एक अराजक कंपनी बन चुकी है। इसकी बागडोर ऐसे प्रबंधन के हाथों में है, जिसके पास कंपनी की महज 5% या उससे भी कम हिस्सेदारी है और बाकी निवेशकों का विश्वास यह प्रबंधन पूरी तरह खो चुका है। इसके बावजूद ऐसा जान पड़ता है कि यह प्रबंधन किसी भी तरह की जोड़-तोड़ से खुद को बचाये रखने की अंतिम कोशिशों में लगा है। अब यह साफ हो चुका है कि इस प्रबंधन ने न केवल अपने निवेशकों से, बल्कि खुद अपने निदेशक बोर्ड से कंपनी के बड़े-बड़े सत्यों को छिपाये रखा।

यह साफ दिख रहा है कि पर्दे के पीछे काफी कुछ ऐसा हो रहा है, जिसकी जानकारी शेयरधारकों को नहीं मिल रही है। अगर ऐसा नहीं होता तो विनोद धाम ने कल इस्तीफा नहीं दिया होता, जिन्होंने केवल 2 दिन पहले यह कहा था कि मैंने विभिन्न विकल्पों पर विचार करने और चिंताओं को दूर करने के लिए बोर्ड की एक विशेष बैठक बुलाये जाने का अनुरोध किया है। जाहिर है कि 2 दिनों पहले तक विनोद धाम को सत्यम से कुछ उम्मीदें थीं, लेकिन कल वे उम्मीदें समाप्त हो गयीं।
कल ही कंपनी के 2 और स्वतंत्र निदेशकों ने भी इस्तीफा दिया, जिनमें प्रो. कृष्ण जी पालेपु और प्रो. राममोहन राव शामिल हैं। इससे पहले 25 दिसंबर को डॉ. मंगलम श्रीनिवासन ने भी इस्तीफा दे दिया था। ये सभी अपने-अपने क्षेत्रों की प्रसिद्ध हस्तियाँ हैं और मेटास सौदों के बाद बाजार को इन पर भी काफी गुस्सा था। गुस्सा इसलिए कि इन नामों के बोर्ड में रहते निवेशकों के साथ धोखे का इतना बड़ा फैसला कैसे हो गया। इतना सब कुछ होने के बावजूद बाजार ने इन पर केवल अक्षमता या अपनी सही जिम्मेदारी नहीं निभाने का ही आरोप लगाया, उनकी नीयत पर सवाल नहीं उठाया।
अब रामलिंग राजू परिवार के शेयर मार्जिन कॉल की वजह से बेचे जाने की खबरें सामने आने से यह साफ हो गया है कि खुद अपने वित्तीय संकट की वजह से इस परिवार ने सत्यम की नकदी हड़पने का खेल रचा था। यह सारा सत्य जगजाहिर हो जाने पर भी अगर यह परिवार सत्यम पर नियंत्रण बनाये रखने की कोशिशों में लगा है, तो इस पर आश्चर्य ही होता है। लेकिन उससे ज्यादा आश्चर्य इस बात पर है कि कंपनी के बाकी 95% शेयरधारक क्या कर रहे हैं!

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख