शेयर मंथन में खोजें

अप्रैल-जून में जीडीपी वृद्धि की दर फिसली, तीन साल के निचले स्तर पर

मौजूदा कारोबारी साल की अप्रैल-जून तिमाही में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में वृद्धि की दर 5.7% रही है। इससे पिछली तिमाही में जीडीपी बढ़ोतरी की दर 6.1% रही थी, जबकि पिछले साल की अप्रैल-जून तिमाही में भारतीय जीडीपी 7.9% की दर से बढ़ी थी।

मुख्यतः मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों में धीमेपन की वजह से 30 जून को खत्म तिमाही में जीडीपी वृद्धि की दर छह प्रतिशत से नीचे आ गयी, जो पिछले तीन सालों के दौरान जीडीपी में सबसे कम है। इससे पहले जनवरी-मार्च 2014 में जीडीपी वृद्धि की दर महज 4.6% रही थी। अप्रैल-जून 2017 में मैन्युफैक्चरिंग में वृद्धि की दर 1.2% रही है, जबकि पिछली तिमाही में इसमें 5.3% की दर से वृद्धि दर्ज की गयी थी।
साथ ही, ताजा आँकड़ों के मुताबिक जुलाई महीने में कोर इंडस्ट्रीज (Core Industries) के प्रदर्शन में साल-दर-साल 2.4% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। जुलाई 2017 में इस्पात उत्पादन में 9.2%, प्राकृतिक गैस उत्पादन में 6.6%, बिजली उत्पादन में 5.4% और कोयला उत्पादन में महज 0.7% की सालाना दर से वृद्धि आयी। दूसरी ओर इसी दौरान कच्चे तेल के उत्पादन में 0.5%, रिफाइनरी उत्पादों में 2.7%, सीमेंट उत्पादन में 2% और फर्टिलाइजर्स के उत्पादन में 0.3% की सालाना दर से गिरावट आयी। (शेयर मंथन, 31 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख