शेयर मंथन में खोजें

सोने पर घटे आयात शुल्क और जीएसटी - नीति आयोग

खबरों के अनुसार केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण प्रबुद्ध संस्था नीति आयोग (NITI Aayog) ने सरकार को सोने पर जीएसटी और आयात शुल्क घटाने का सुझाव दिया है।

वर्तमान में सोने पर आयात शुल्क 10% और जीएसटी की दर 3% है। खबर है कि नीति आयोग के प्रधान सलाहकार रतन पी वाटल की अध्यक्षता वाली समिति ने तर्क दिया कि बीते समय में देश में सोने पर कस्टम ड्यूटी घटाये जाने से सोने की तस्करी में भारी गिरावट के साथ कर अनुपालन में बढ़ोतरी हुई है।
इसके अलावा समिति ने सरकार को स्वर्ण मुद्रीकरण योजना (जीएमएस) और सॉवरेन स्वर्ण बॉन्ड योजना की समीक्षा और नवीनीकरण करने और बैंकों में नये स्वर्ण बचत खाते शुरू करने की सलाह दी है। साथ ही समिति ने 'द गोल्ड बोर्ड ऑफ इंडिया' जैसी संस्थाएँ और वित्त मंत्रालय की निगरानी में सर्राफा एक्सचेंज स्थापित करने की भी सलाह दी है। (शेयर मंथन, 25 अगस्त 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख