शेयर मंथन में खोजें

ज्यादातर वस्तुओं पर लगेगा 18% या उससे कम जीएसटीः पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में एक कार्यक्रम में इसके संकेत दिए कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के उच्च कर श्रेणी का आकार और कम होगा तथा 28 फीसदी के दायरे में केवल 13 वस्तुएं ही शामिल होंगी, जिनमें लक्जरी या अहितकर उत्पाद होंगे।


पीएम मोदी का यह बयान शनिवार को होने वाली जीएसटी परिषद की बैठक से कुछ दिन पहले आया है। मोदी ने कहा, 'केवल आधा से एक फीसदी लक्जरी सामान जैसे कि विमान, सिगरेट, शराब और एसयूवी पर 28 फीसदी की दर से कर लगेगा, जबकि आम लोगों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य वस्तुओं और सेवाओं पर 18 फीसदी या उससे कम दर से कर लगेगा।'
प्रधानमंत्री ने कहा, 'एक प्रणाली के तौर पर जीएसटी में स्थिरता आ चुकी है और इसी का नतीजा है कि हम 99 फीसदी चीजों को 18 फीसदी तक के कर दायरे में लाने की स्थिति में पहुंचे हैं।'
उन्होंने कहा कि पंजीकृत उद्यमों की संख्या जीएसटी से पहले के 66 लाख से बढ़कर आज 1.2 करोड़ हो गई है, जो दर में कटौती को तार्किक ठहराता है। नवंबर 2017 में हुई जीएसटी परिषद की बैठक में उच्च स्लैब की वस्तुओं पर कर की दर में कटौती की गई थी। इसके आठ माह बाद जुलाई 2018 में 28 फीसदी कर दायरे के उत्पादों में काफी कटौती की थी। (शेयर मंथन, 19 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख