शेयर मंथन में खोजें

जीएसटी परिषद (GST Council) ने 40 सामानों पर घटायी जीएसटी दर

नयी दिल्ली में हुई जीएसटी परिषद (GST Council) की 31वीं बैठक में कई सामानों पर जीएसटी दर घटायी गयी है।

करीब 40 सामानों पर जीएसटी दर घटायी गयी है। आम उपयोग की 33 वस्तुओं पर जीएसटी दर कम की गयी है। इनमें वे वस्तुएँ भी शामिल हैं, जिन पर पहले 18% जीएसटी लगता था। अब इन वस्तुओं को 12% की श्रेणी में लाया गया है। कुछ उत्पादों पर जीएसटी की दर 12% से घटा कर 5% कर दी गयी है। गौरतलब है कि जीएसटी परिषद की बैठक से पहले ही कई सामानों पर जीएसटी की दर घटाये जाने की संभावना थी।
जीएसटी परिषद ने पिछले कुछ समय में 28% की श्रेणी में से कई चीजें कम की हैं। आज भी उम्मीद जतायी जा रही थी कि इस श्रेणी में से कई और चीजों को हटाया जा सकता है। अभी तक की खबरों के मुताबिक 5 उत्पादों को 28% की अधिकतम जीएसटी दर से बाहर कर दिया गया है।

जीएसटी परिषद की बैठक के मुख्य बिंदु :
- तीर्थयात्रियों के लिए विशेष उड़ानों पर जीएसटी की दर - इकॉनोमी श्रेणी के लिए 5% और बिजनेस श्रेणी के लिए 12%
- ऑटोमोबाइल पार्ट्स की 3 और सीमेंट उद्योग की वस्तुओं पर जीएसटी की दर 28% रहेगी
- एसी और डिशवॉशर्स पर जीएसटी 28% बरकरार
- 100 रुपये से कम के सिनेमा टिकट पर 18% से घट कर 12% जीएसटी लगेगा। 100 रुपये से अधिक के टिकट पर 28% के बजाय 18% जीएसटी लगेगा
- लिथियम आयन बैटरी के पावर बैंक, वीडियो गेम, खेल से संबंधित छोटे सामान, विकलांगों के लिए सामान को 28% स्लैब से हटाया गया
- आईआईएम कोर्सेज और बैंक शुल्क (बचत खाता तथा जन धन योजना) को छूट
- तीसरा पक्ष बीमा को 12% की श्रेणी में लाया गया है
गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 99% वस्तुओं को 18% या इससे नीचे जीएसटी के दायरे में लाने की बात कही थी। (शेयर मंथन, 22 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख