शेयर मंथन में खोजें

भविष्य में जीएसटी (GST) की केवल 2 श्रेणियाँ संभव

खबरों के अनुसार केंद्र सरकार जीएसटी (GST) की एक आदर्श दर तय करने की तैयारी में है।

हालाँकि शनिवार को जीएसटी परिषद ने रोजमर्रा इस्तेमाल में आने वाली कई वस्तुओं की दरों में कटौती है। मगर अभी भी सीमेंट और आवास जैसे महत्वूर्ण क्षेत्रों पर अहम निर्णय लिये जाने बाकी हैं। खबरों के अनुसार वित्त मंत्री अरुण जेटली ने ज्यादातर चीजों के लिए जीएसटी के 2 रेट होने की बात कही है। मगर उन्होंने एकल दर जैसी चीज को खारिज कर दिया।
खबर है कि 28% वाली श्रेणी में केवल सिगरेट, तंबाकू जैसी चीजें होंगी। साथ ही 12-18% के बीच कोई एक और दर हो सकती है। जानकारों का मानना है कि सिंगापुर की तरह भारत में एकल श्रेणी संभव नहीं है। क्योंकि चप्पल और लग्जरी कार पर एक ही कर दर नहीं हो सकती।

शनिवार को हुई जीएसटी परिषद की बैठक के मुख्य बिंदु :
- तीर्थयात्रियों के लिए विशेष उड़ानों पर जीएसटी की दर - इकॉनोमी श्रेणी के लिए 5% और बिजनेस श्रेणी के लिए 12%
- ऑटोमोबाइल पार्ट्स की 3 और सीमेंट उद्योग की वस्तुओं पर जीएसटी की दर 28% रहेगी
- एसी और डिशवॉशर्स पर जीएसटी 28% बरकरार
- 100 रुपये से कम के सिनेमा टिकट पर 18% से घट कर 12% जीएसटी लगेगा। 100 रुपये से अधिक के टिकट पर 28% के बजाय 18% जीएसटी लगेगा
- लिथियम आयन बैटरी के पावर बैंक, वीडियो गेम, खेल से संबंधित छोटे सामान, विकलांगों के लिए सामान को 28% स्लैब से हटाया गया
- आईआईएम कोर्सेज और बैंक शुल्क (बचत खाता तथा जन धन योजना) को छूट
- तीसरा पक्ष बीमा को 12% की श्रेणी में लाया गया है
गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 99% वस्तुओं को 18% या इससे नीचे जीएसटी के दायरे में लाने की बात कही थी। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख