शेयर मंथन में खोजें

फिच (Fitch) ने घटायी वित्त वर्ष 2019-20 के लिए भारत की अनुमानित विकास दर

खबरों के अनुसार प्रमुख वैश्विक रेटिंग एजेंसी फिच (Fitch) ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए भारत की अनुमानित विकास दर घटा कर 6.8% कर दी है।
पहले फिच ने अगले वित्त वर्ष के लिए भारत की विकास दर 7% रहने का अनुमान लगाया था, जिसमें अर्थव्यवस्था में अपेक्षाकृत कमजोर गति के कारण अब कटौती की है।
साथ ही फिच ने अपने "वैश्विक आर्थिक आउटलुक" (Global Economic Outlook) में वित्त वर्ष 2020-21 के लिए भारत की विकास दर 7.1% रहने का पूर्वानुमान लगाया है। इससे पहले 06 दिसंबर 2018 को फिच ने चालू वित्त वर्ष के लिए विकास दर पूर्वानुमान 7.8% से घटा कर 7.2% कर दिया था।
पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में भारत की विकास दर 6.6% रही, जो पिछली पाँच तिमाहियों में न्यूनतम वृद्धि दर है। कमजोर उपभोक्ता माँग और कम निवेश को इसकी वजह माना गया।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले कई प्रमुख अर्थशास्त्रियों ने आरबीआई (RBI) गवर्नर से मिल कर भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार में सुस्ती पर चिंता व्यक्त की थी। बता दें कि अब 4 अप्रैल आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक होगी, जिसमें अगले वित्त वर्ष के लिए मौद्रिक नीति को अंतिम रूप दिया जायेगा। (शेयर मंथन, 23 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख