शेयर मंथन में खोजें

रैनबैक्सी (Ranbaxy) की दवा का उत्पादन दोबारा शुरू

रैनबैक्सी लेबोरेटरीज लिमिटेड (Ranbaxy Laboratories Ltd) ने लिपिटॉर (Lipitor) दवा का उत्पादन दोबारा शुरू कर दिया है। 
गौरतलब है कि नवंबर माह में कंपनी ने अपनी दवाओं को वापस ले लिया था। कंपनी ने एटॉर्वैस्टैटिन कैल्सियम (Atorvastatin Calcium) की अपनी 10 एमजी, 20 एमजी, 40 एमजी और 80 एमजी गोलियों को अमेरिकी बाजार से हटा लिया था।
कंपनी ने कुछ कारणों से अस्थायी तौर पर बाजार से दवाईयों को हटाने का फैसला किया था। हालाँकि, इस संबंध में अब जाँच के बाद इन दवाओं का उत्पादन चालू कर दिया गया है। 
गौरतलब है कि यह दवा लिपिटॉर (Lipitor) की जेनेरिक वर्जन है। जिसका इस्तेमाल शरीर में कॉलेस्ट्राल की मात्रा को नियंत्रित करने के 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद कंपनी का शेयर भाव 432.70 रुपये तक चढ़ गया। सुबह 11 बजो 3.68% की बढ़त के साथ यह 428.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 फरवरी 2013) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख