शेयर मंथन में खोजें

वीनस रेमेडीज (Venus Remedies) ने एडकॉक (Adcock) से मिलाया हाथ

वीनस रेमेडीज लिमिटेड (Venus Remedies Ld) ने दक्षिण अफ्रीका की फार्मास्युटिकल्स कंपनी एडकॉक (Adcock) के साथ एक समझौता किया है।

कंपनी ने यह समझौता अपने एंटीबायोटिक उत्पाद पोटेनटोक्स (Potentox) की बिक्री के लिए किया है। पोटेन्टोक्स एक रिसर्च बेस एंटीबायोटिक उत्पाद है। इसे पहले ही यूएस से पेटेंट मिल चुका है और कई दूसरे देशों से भी जल्द मंजूरी मिल सकती है। आवश्यक नियामक मंजूरियों के बाद इस उत्पाद के 2015 में लांच होने की उम्मीद है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 1:17 बजे 0.88% की बढ़त के साथ यह 274.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 25 फरवरी 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख