शेयर मंथन में खोजें

कैस्ट्रॉल इंडिया (Castrol India) का मुनाफा बढ़ा, आय घटी

कारोबारी साल 2012-13 की चौथी तिमाही में कैस्ट्रॉल इंडिया लिमिटेड (Castrol India Ltd) का मुनाफा बढ़ कर 118 करोड़ रुपये हो गया है।
पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 107 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 10% की वृद्धि हुई है।
अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय 2% घट कर 761 करोड़ रुपये रह गयी है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 773 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
बाजार खुलते ही बीएसई में कंपनी का शेयर बाजार 317 रुपये पर दिन के सबसे निचले स्तर पर चला गया। हालाँकि अभी यह हरे निशान पर लौट आया है। सुबह 10:30 बजे 0.08% की बढ़त के साथ यह 319.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख