शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की बिक्री घटी, शेयर चढ़ा

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने फरवरी 2013 में कुल 1,09,567 गाड़ियाँ बेची हैं। 
कंपनी ने फरवरी 2012 में 1,18,949 गाड़ियाँ बेची थी, जिसके मुकाबले फरवरी 2013 में कंपनी की बिक्री 8% घटी है।
कंपनी ने घरेलू बाजार में बीते महीने 97,955 गाड़ियाँ बेची, जो पिछले साल फरवरी की तुलना में 9% घटी है। इसने फरवरी 2012 में 1,07,653 गाड़ियों का निर्यात किया है। इसके निर्यात में साल-दर-साल 3% की बढ़ोतरी आयी है।
कंपनी की सी श्रेणी की गाड़ियों में गिरावट आयी है, जिसमें ओम्नी और ईको शामिल हैं। इस श्रेणी की मासिक बिक्री 39% घट कर 8133 हो गयी है। एसएक्स4 मॉडल वाली मिड साइज श्रेणी की बिक्री 89% घट कर 215 रह गयी है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। कंपनी का शेयर भाव 1,420 रुपये तक चढ़ गया। इसमें लगातार मजबूती का रुख बना हुआ है। दोपहर 1:55 बजे यह 4.60% की मजबूती के साथ 1,419 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 01 मार्च 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख