शेयर मंथन में खोजें

नाल्को (NALCO) का खनन मंत्रालय (Ministry of Mines) से करार

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी (NALCO) ने खनन मंत्रालय (Ministry of Mines) के साथ सहमति पत्र (MoU) पर हस्ताक्षर किये हैं।
इसके तहत कारोबारी साल 2013-14 में कंपनी का बिक्री लक्ष्य 7757 करोड़ रुपये रखा गया है, जो कि मौजूदा कारोबारी साल की तुलना में 10% अधिक है।
कंपनी ने बॉक्साइट का वार्षिक उत्पादन लक्ष्य 64.50 लाख टन, एल्युमिना का 21.5 लाख टन और एल्युमिनियम का उत्पादन लक्ष्य 4.05 लाख टन रखा है, जबकि वार्षिक स्तर पर बिजली उत्पादन का लक्ष्य 6341 मिलियन यूनिट रखा गया है।  
बीएसई में नाल्को के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। दोपहर 1 बजे कंपनी का शेयर भाव 32.95 रुपये तक नीचे चला गया, जो कि इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। दोपहर 3 बजे 2.63% के नुकसान के साथ यह 33.30 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 28 मार्च 2013)
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख