शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की बिक्री घटी

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने मार्च 2013 में कुल 1,19,937 गाड़ियाँ बेची हैं।
कंपनी ने मार्च 2012 में 1,25,952 गाड़ियाँ बेची थी। इस तरह कंपनी की कुल बिक्री में 5% की गिरावट दर्ज हुई है।
कंपनी ने घरेलू बाजार में बीते महीने 107,890 गाड़ियाँ बेची हैं, जो पिछले साल मार्च की तुलना में 4% घटी है। कंपनी ने मार्च 2012 में 112,724 गाड़ियाँ बेची हैं।
मार्च 2013 में कंपनी का निर्यात 9% घट कर 12047 रह गया है, जबकि मार्च 2012 में यह 13228 रहा था।
कंपनी की सी श्रेणी की गाड़ियों में गिरावट आयी है, जिसमें ओम्नी और ईको शामिल हैं। इस श्रेणी की मासिक बिक्री 24% घट कर 9506 हो गयी है।
एसएक्स4 मॉडल वाली मिड साइज श्रेणी की बिक्री भी 41% घट कर 903 रह गयी है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 1520 दर्ज हुई थी। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। दोपहर 12 बजे 1.16% की बढ़त के साथ यह 1,298 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 अप्रैल 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख