शेयर मंथन में खोजें

घाटे से मुनाफे में आयी एसकेएस माइक्रोफाइनेंस (SKS Microfinance), शेयर चढ़ा

कारोबारी साल 2012-13 की चौथी तिमाही में एसकेएस माइक्रोफाइनेंस (SKS Microfinance) को 3 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 330 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
जनवरी-मार्च 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़ कर 95 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष 66 करोड़ रुपये रही थी। 
कंपनी के सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2012-13 में कंपनी को 297 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है, जबकि पिछले साल कंपनी का घाटा 1361 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी का घाटा 78% घटा है। 
इस दौरान कंपनी की कुल आय पिछले साल के 436 करोड़ रुपये के मुकाबले 24% घट कर 332 करोड़ रुपये रही है।
कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख बना हुआ है। आज शुरुआती कारोबार में बीएसई में कंपनी का शेयर 138.80 रुपये तक ऊपर चला गया। सुबह 11:10 बजे 5.01% की मजबूती के साथ यह 134.05 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 09 मई 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख