शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस फ्रेश (Reliance Fresh) ने भारती रिटेल (Bharti Retail) को कोर्ट में घसीटा

रिलायंस फ्रेश (Reliance Fresh) ने भारती रिटेल (Bharti Retail) के कीमतों के दुष्प्रचार संबंधी विज्ञापनों पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सीडियरी कंपनी रिलायंस फ्रेश ने दिल्ली हाईकोर्ट से भारती रिटेल के उन विज्ञापनों पर रोक लगाने की अपील की है, जिसमें भारती रिटेल ने अपने ईजीडे स्टोर्स पर मिलने वाले उत्पादों को रिलायंस फ्रेश के स्टोर्स पर मिलने वाले उत्पादों की तुलना में सस्ता करार दिया है। 
रिलायंस फ्रेश का दावा है कि भारती रिटेल के ये विज्ञापन ग्राहकों को गुमराह करने वाले हैं। कंपनी ने भारती रीटेल से इन दुष्प्रचारों से हुए घाटे की भरपायी करने की भी मांग की है।
गौरतलब है कि हाल ही में दूरसंचार क्षेत्र में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भारती एयरटेल के साथ अंतरराष्ट्रीय डाटा कनेक्टिविटी के लिए एक समझौता किया था।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में दोपहर 2:58 बजे यह 1.45% के नुकसान के साथ 817.10 रुपये पर है। 
भारती एयरटेल के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में यह दोपहर 2:58 बजे 0.43% की बढ़त के साथ 325.45 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 09 मई 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख