शेयर मंथन में खोजें

ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) की दवाओं को मिली अंतिम मंजूरी

ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स (Glenmark Pharmaceuicals) को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (USFDA) से अपने उत्पादों की बिक्री के लिए मंजूरी मिल गयी है।
कंपनी की सब्सीडियरी ग्लेनमार्क जेनेरिक्स इंक (Glenmark Generics Inc) को जोल्मिट्रिप्टन (Zolmitriptan) और जोल्मिट्रिप्टन ओडीटी (Zolmitriptan ODT) दोनों की 2.5 और 5 एमजी गोलियों के एएनडीए को अंतिम मंजूरी मिली है। 
जोल्मिट्रिप्टन और जोल्मिट्रिप्टन ओडीटी दवा जोमिग (Zomig) और जोमिग जेडएमटी (Zomig ZMT) की जेनेरिक दवा है, जिनका इस्तेमाल वयस्कों में माइग्रेन के इलाज में किया जाता है। 
कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में यह 2.09% की मजबूती के साथ 559.10 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 15 मई 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख