शेयर मंथन में खोजें

फाइजर (Pfizer) का मुनाफा 21% बढ़ा

कारोबारी साल 2012-13 की चौथी तिमाही में फाइजर (Pfizer) का मुनाफा बढ़ कर 58 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में यह 48 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 21% की वृद्धि हुई है।
इस समान अवधि में कंपनी की बिक्री मामूली बढ़ कर 252.19 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल यह 251.74 करोड़ रुपये रही थी।
इस दौरान कंपनी की कुल आय 3% बढ़ कर 282 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष 273 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
कंपनी के सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2012-13 में कंपनी का मुनाफा 172% बढ़ कर 503 करोड़ रुपये रहा है, जो कि पिछले साल 185 करोड़ रुपये रहा था।
समान अवधि में कंपनी की वार्षिक बिक्री 7% घट कर 948 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष यह 1017 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
इसी अवधि में कंपनी की कुल आय पिछले साल के 1093 करोड़ रुपये के मुकाबले 4% घट कर 1050 करोड़ रुपये रह गयी है।
कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में यह दोपहर 12 बजे 1.10% की बढ़त के साथ 1,097 रुपये पर है (शेयर मंथन, 15 मई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख