शेयर मंथन में खोजें

आईटीसी (ITC) का मुनाफा 19% बढ़ा

कारोबारी साल 2013 की चौथी तिमाही में आईटीसी (ITC) का मुनाफा बढ़ कर 1928 करोड़ रुपये रह गया है। 
पिछले साल की समान अवधि में यह 1614 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी का मुनाफा 19% बढ़ा है।
इस दौरान कंपनी की कुल आय 18% बढ़ कर 8257 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष 6950 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
कंपनी के सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2013 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 22% बढ़ कर 7608 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल यह 6258 करोड़ रुपये रहा था। 
इस दौरान कंपनी की कुल आय भी पिछले साल के 26525 करोड़ रुपये के मुकाबले 19% बढ़ कर 31628 करोड़ रुपये हो गयी है।
कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। हालाँकि कंपनी के नतीजों की खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर हरे निशान पर लौट आया, लेकिन जल्द ही यह बढ़त गँवा कर लाल निशान पर फिसल गया। दोपहर 2:46 बजे 0.62% की कमजोरी के साथ यह 334.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 17 मई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख