शेयर मंथन में खोजें

इंडियन सीमेंट्स (Indian Cements) का मुनाफा घटा, आय बढ़ी

कारोबारी साल 2013 की चौथी तिमाही में इंडियन सीमेंट्स (Indian Cements) का मुनाफा घट कर 26 करोड़ रुपये रह गया है।

पिछले साल की समान अवधि में यह 65 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह कंपनी का मुनाफा 60% घटा है।
हालाँकि, इस दौरान कंपनी की कुल आय 7% बढ़ कर 1199 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 1118 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
कंपनी के सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2013 में कंपनी का कंसोलिडेटे़ड मुनाफा 31% घट कर 188 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि पिछले साल यह 271 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था।
हालाँकि, इस दौरान कंपनी की कुल आय पिछले साल के 4845 करोड़ रुपये के मुकाबले 7% बढ़ कर 5178 करोड़ रुपये हो गयी है।
कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में यह दोपहर 1:45 बजे 1.10% के नुकसान के साथ 85.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 21 मई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख