शेयर मंथन में खोजें

ओएनजीसी (ONGC) का मुनाफा 40% घटा

कारोबारी साल 2013 की चौथी तिमाही में ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (Oil & Natural Gas Corporation) का मुनाफा घट कर 3389 करोड़ रुपये हो गया है

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 5644 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 40% की गिरावट आयी है।

हालाँकि, इस दौरान कंपनी की कुल आय पिछले साल के 19,340 करोड़ रुपये के मुकाबले 13% बढ़ कर 21,830 करोड़ रुपये हो गयी है।
यदि कंपनी के सालाना नतीजों की बात करें तो कारोबारी साल 2013 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 14% घट कर 24,220 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि बीते वर्ष यह 28,144 करोड़ रुपये रहा था।  
इस समान अवधि में कंपनी की कुल आय 10% बढ़ कर 162,386 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि पिछले साल 147,286 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 326.30 रुपये तक नीचे चला गया। सुबह 10:48 बजे 1.80% के नुकसान के साथ यह 328 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 30 मई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख