शेयर मंथन में खोजें

इप्का लैब (Ipca Lab) का मुनाफा मामूली घटा, शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

जनवरी-मार्च 2013 तिमाही में इप्का लेबोरेटरीज (Ipca Laboratories) का मुनाफा घट कर 75 करोड़ रुपये रह गया है। 

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 77 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 3% की गिरावट आयी है।

कारोबारी साल 2013 की चौथी तिमाही में कंपनी की कुल आय 20% बढ़ कर 672 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 562 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
यदि कंपनी के सालाना नतीजों की बात करें तो, कारोबारी साल 2013 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 17% बढ़ कर 324 करोड़ रुपये हो गया है, जो कि पिछले साल 277 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था।
इस दौरान कंपनी की कुल आय पिछले साल के 2359 करोड़ रुपये के मुकाबले 19% बढ़ कर 2813 करोड़ रुपये हो गयी है। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख है। बीएसई में कंपनी का शेयर 634.15 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 1:40 बजे 3.36% की मजबूती के साथ यह 611 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 30 मई 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख