शेयर मंथन में खोजें

डॉ रेड्डीज (Dr Reddy's)- फूजीफिल्म कॉर्पोरेशन (Fujifilm Corporation) ने करार तोड़ा

डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज (Dr Reddy's Laboratores) और फूजीफिल्म कॉर्पोरेशन (Fujifilm Corporation) ने अपने संयुक्त उपक्रम (JV) को रद्द कर दिया है।

दोनों कंपनियों ने जापान में जेनेरिक दवाओं के कारोबार में साझेदारी के लिए इस संयुक्त उपक्रम से बाहर निकलने का फैसला किया है। हालाँकि दोनों कंपनियाँ एक्टिव फार्मास्युटिकल्स इन्ग्रीडेंट (API) जैसे क्षेत्रों में मिल कर काम करेंगी।

गौरतलब है कि दोनों कंपनियों ने जुलाई 2011 में संयुक्त उपक्रम बनाने के लिए एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये थे। 
शेयर बाजार में कंपनी के  शेयर भाव में मजबूती का रुख है। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 2129 रुपये तक ऊपर चला गया। दोपहर 2:11 बजे 0.81% की बढ़त के साथ यह 2,109.45 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 03 जून 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख