शेयर मंथन में खोजें

एचसीएल टेक (HCL Tech) ने वेस्टास (Vestas) से मिलाया हाथ

एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) ने वेस्टास विंड सिस्टम्स (Vestas Wind Systems) के साथ एक बहुवर्षीय समझौता किया है।

वेस्टास वैश्विक स्तर पर विंड टर्बाइन पावर संयंत्रों के उत्पादन की अग्रणी कंपनी हैं। 
समझौते के तहत एचसीएल, वेस्टास को एप्लिकेशंस के विकास और प्रबंधन के साथ-साथ आईटी सलाहकार सेवाएँ भी प्रदान करायेगा। कंपनी की उच्चस्तरीय सेवाएँ प्राप्त कर वेस्टास को अपनी लागत में कटौती की उम्मीद है।
यह सेवाएँ मुख्य रूप से भारत से मुहैया करायी जायेंगी, लेकिन साथ में यह फिलीपींस और डेनमार्क से भी प्रदान की जायेंगी।
कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार बंद होने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में हल्की गिरावट का रुख रहा। यह 0.01% की कमजोरी के साथ 759.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 22 जून 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख