शेयर मंथन में खोजें

देना बैंक (Dena Bank) का मुनाफा 21% घटा

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में देना बैंक (Dena Bank) का मुनाफा घट कर 189 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में बैंक को 239 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह बैंक के मुनाफे में 21% की गिरावट दर्ज हुई है। हालाँकि कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में बैंक की कुल आय 21% बढ़ कर 2766 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 2279 करोड़ रुपये रही थी।

बैंक के नतीजें की खबर शनिवार को आयी है। इसलिए इस खबर का बैंक के शेयर भाव पर असर सोमवार को शेयर बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में बैंक के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 2.86% के नुकसान के साथ 59.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 27 जुलाई 2013)  

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख