शेयर मंथन में खोजें

भारत फोर्ज (Bharat Forge) का मुनाफा घटा, शेयर चढ़ा

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में भारत फोर्ज (Bharat Forge) का मुनाफा घट कर 91 करोड़ रुपये हो गया है।  

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 105 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी के मुनाफे में 13% की गिरावट आयी है।

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में कंपनी की कुल कामकाजी आय 15% घट कर 792 करोड़ रुपये रही है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यग 936 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख बना हुआ है। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर 223.20 रुपये तक चढ़ गया। सुबह 11:22 बजे 11.98% की मजबूती के साथ यह 222 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 08 अगस्त 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख