शेयर मंथन में खोजें

टीबीजेड (TBZ) का मुनाफा बढ़ा

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में त्रिभुवनदास भीमजी जवेरी (Tribhovandas Bhimji Zaveri) का मुनाफा 31% बढ़ा है।  

इस दौरान कंपनी का मुनाफा बढ़ कर 21 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 16 करोड़ रुपये रहा था।  

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में कंपनी की कुल कामकाजी आय 89% बढ़ कर 535 करोड़ रुपये रही है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 283 करोड़ रुपये रही थी।

इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री भी 89% बढ़ कर 533 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 282 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी।
गुरुवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 1.76% के नुकसान के साथ 159.40 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख