शेयर मंथन में खोजें

किंगफिशर (Kingfisher) का घाटा बढ़ कर 1157 करोड़ रुपये

अप्रैल-जून 2013 तिमाही में किंगफिशर एयरलाइंस (Kingfisher Airlines) का घाटा बढ़ा है। 

इस दौरान कंपनी का घाटा बढ़ कर 1157 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 651 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

कारोबारी साल 2013-14 की पहली तिमाही में कंपनी को कोई आय नहीं हुई है, जबकि बीते वर्ष की समान अवधि में कंपनी को 301 करोड़ रुपये की कुल आय हुई थी। हालाँकि इस दौरान कंपनी को 46 लाख रुपये की अन्य आय हुई है, जो कि पिछले साल की इसी तिमाही में 72 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
नतीजों की यह खबर बुधवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर शुक्रवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 4.96% की बढ़त के साथ 4.02 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 अगस्त 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख