शेयर मंथन में खोजें

जेट एयरवेज (Jet Airways) : मुंबई-सिंगापुर के बीच नयी उड़ान शुरू

जेट एयरवेज (Jet Airways) ने अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के विस्तार की दिशा में कदम उठाया है।

इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए जेट एयरवेज ने मुंबई से सिंगापुर के बीच अपनी दूसरी दैनिक प्रत्यक्ष उड़ान सेवा का आरंभ किया है। यह नयी सेवा नवंबर 2013 से एक अत्याधुनिक बोइंग 737-800 वायुयान के साथ प्रभावी होगी। सिंगापुर में इस  नयी उड़ान की शुरुआत से जेट एयरवेज अकेली ऐसी भारतीय वायुयान कंपनी बन गयी है, जिसकी प्रतिदिन दिल्ली, चेन्नई और मुंबई से सिंगापुर तक की छह उड़ाने हैं। 

कंपनी की यह खबर आज बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर कल बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। यह बीएसई में 1.64% की बढ़त के साथ 295 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 29 अगस्त 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख