शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की बिक्री 61% बढ़ी

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने अगस्त 2013 में कुल 87,323 गाड़ियाँ बेची हैं।

कंपनी ने अगस्त 2012 में 54,154 गाड़ियाँ बेची थी, जिसके मुकाबले अगस्त 2013 में कंपनी की बिक्री 61% बढ़ी है।

कंपनी ने घरेलू बाजार में बीते महीने 76,018 गाड़ियाँ बेची, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 50,129 रही थी। 
इसने अगस्त 2013 में 11,305 गाड़ियों का निर्यात किया है। इसके निर्यात में साल-दर-साल 180% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। अगस्त 2012 में कंपनी का निर्यात 4025 रहा था। 
कंपनी की पैसेंजर कारों की बिक्री 100% बढ़ कर 53,499 हो गयी है।
वहीं, सी श्रेणी की गाड़ियों की बिक्री में गिरावट आयी है, जिसमें ओम्नी और ईको शामिल हैं। इस श्रेणी की मासिक बिक्री 31% घट कर 7956 हो गयी है।
कंपनी की एसएक्स4 मॉडल वाली मिड साइज श्रेणी की बिक्री भी 22% घट कर 348 रह गयी है, जो कि बीते वर्ष की समान अवधि में 447 दर्ज की गयी थी।  
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 10:49 बजे 2,09% की बढ़त के साथ यह 1,270 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 सितंबर 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख