शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्फ्रा (Reliance Industrial Infra) का मुनाफा घटा

कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्फ्रास्ट्रक्चर (Reliance Industrial Infrastructure) का मुनाफा घट कर 5.89 करोड़ रुपये रहा है।  

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 6.10 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह कंपनी का मुनाफा 3% घटा है।

हालाँकि, जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में आय 11% बढ़ कर 21 करोड़ रुपये हो गयी है, जो कि बीते वर्ष की इसी तिमाही में 19 करोड़ रुपये रही थी। 
कंपनी की यह खबर शनिवार को आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 0.14% की बढ़त के साथ 316.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख