शेयर मंथन में खोजें

एनआईआईटी टेक (NIIT Tech) का मुनाफा घटा, आय बढ़ी

कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में एनआईआईटी टेक्नोलॉजीज (NIIT Technologies) का मुनाफा घट कर 62.4 करोड़ रुपये हो गया है।
इस साल की पिछली तिमाही में कंपनी को 81 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह तिमाही-दर-तिमाही कंपनी के मुनाफे में 23% की कमी आयी है। हालाँकि सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में 44.7% का इजाफा हुआ। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 43.1 करोड़ रुपये रहा था। हालाँकि इस दौरान कंपनी की आय 3% बढ़ कर 324 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि इस वर्ष की पिछली तिमाही में यह 324 करोड़ रुपये रही थी। सालाना आधार पर कंपनी की आय 30.5% बढ़ गयी है। पिछले साल की समान अवधि में यह 256 करोड़ रुपये रही थी।
शेयर बाजार में एनआईआईटी टेक्नोलॉजीज के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। इस खबर के बाद बीएसई में कंपनी का शेयर बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। आखिरकार बीएसई में यह 2.89% की कमजोरी के साथ 288.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख