शेयर मंथन में खोजें

जिंदल स्टील (Jindal Steel) का मुनाफा घट कर 452 करोड़ रुपये

कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में जिंदल स्टील ऐंड पावर (Jindal Steel & Power) का कंसोलिडेटेड मुनाफा 50% घटा है।

इस दौरान कंपनी का मुनाफा घट कर 452 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 897 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 

जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 7% बढ़ कर 4984 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 4655 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में इस खबर के बाद कंपनी का शेयर 236.60 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। दोपहर 3:14 बजे यह 0.46% की कमजोरी के साथ 239.50 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 30 अक्टूबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख