शेयर मंथन में खोजें

त्रिवेणी इंजीनियरिंग (Triveni Engineering) ने शुरू की गन्ना पेराई

त्रिवेणी इंजीनियरिंग ऐंड इंडस्ट्रीज (Triveni Engineering & Industries) ने गन्ना पेराई का काम शुरू कर दिया है।  

उत्तर प्रदेश सरकार और प्रदेश की गन्ना मिलों के बीच वर्ष 2013-14 के लिए गन्ने की पेराई के लिए समझौता हुआ है। इस समझौते के बाद कंपनी की सभी गन्ना मिलों के संचालन के लिए आवश्यक कदम उठाये गये हैं। 

कंपनी की यह खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 2.70% की बढ़त के साथ 14.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 07 दिसंबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख