शेयर मंथन में खोजें

देना बैंक (Dena Bank) ने की 11% अंतरिम लाभांश की घोषणा

देना बैंक (Dena Bank) ने कारोबारी साल 2013-14 के लिए अंतरिम लाभांश (Interim Dividend) की घोषणा कर दी है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को दी गयी विज्ञप्ति में इसने बताया है कि बैंक के निदेशक मंडल की 11 जनवरी 2014 को हुई बैठक में शेयर धारकों को शेयर के अंकित मूल्य का 11% यानी 1.10 रुपये प्रति शेयर बतौर अंतरिम लाभांश देने पर सहमति बनी। 
बीएसई में आज सुबह 11.09 बजे देना बैंक का शेयर 1.14% की कमजोरी के साथ 60.75 रुपये पर है। आज के कारोबार में इससे पहले यह ऊपर की ओर 62 रुपये और नीचे की ओर 60.70 रुपये तक गया। शुक्रवार को बीएसई पर यह शेयर 61.45 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 13 जनवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख