शेयर मंथन में खोजें

दीवान हाउसिंग की बैठक 20 जनवरी को

अक्टूबर-दिसंबर 2013 के नतीजों पर विचार के लिए दीवान हाउसिंग फाइनेंस (Dewan Housing Finance) की बैठक की तिथि घोषित कर दी गयी है।
कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) को दी गयी विज्ञप्ति में बताया है कि 20 जनवरी 2014 को इसके निदेशक मंडल की बैठक बुलायी गयी है जिसमें अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के परिणामों पर विचार और उसका अनुमोदन किया जायेगा। इसके अलावा इस बैठक में कारोबारी साल 2013-14 के लिए शेयरधारकों को दिये जाने वाले अंतरिम लाभांश (Interim Dividend) पर भी विचार किया जायेगा।  
बीएसई में आज सुबह 09.47 बजे दीवान हाउसिंग फाइनेंस का शेयर 0.05% की मामूली कमजोरी के साथ 212.90 रुपये पर है। आज इससे पहले यह ऊपर की ओर 214.95 रुपये और नीचे की ओर 212.90 रुपये तक गया। बीएसई में कल यह शेयर 213.00 रुपये पर बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख