शेयर मंथन में खोजें

एमऐंडएम (M&M) : तीन दिनों तक कामकाज ठप्प

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अगले कुछ दिनों तक उत्पादन बंद करने का फैसला किया है।

कंपनी ने उत्पादन और बिक्री में समानता लाने के उद्देश्य से जनवरी 2014 में तीन दिनों तक उत्पादन बंद रखने का निर्णय लिया है। कंपनी के ऑटोमोटिव संयंत्रों के अलावा एमऐंडएम की सब्सीडियरी कंपनी महिंद्रा व्हिकल मैन्युफैक्चर्स (Mahindra Vehicle Manufacturers) के चाकण संयंत्र में भी तीन दिनों तक कामकाज ठप्प रहेगा। 

हालाँकि कंपनी ने स्पष्ट किया है कि कामकाज ठप्प होने से बाजार में कंपनी के वाहनों की उपल्बधता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। 
कंपनी की यह खबर शनिवार को आयी है। इसलिए इस खबर का कंपनी के शेयर भाव पर असर सोमवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। शुक्रवार को शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 0.66% की बढ़त के साथ 898.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथ, 18 जनवरी 2014) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख