शेयर मंथन में खोजें

ताज जीवीके होटल्स (Taj GVK Hotels) का मुनाफा 19% बढ़ा

कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में ताज जीवीके होटल्स (Taj GVK Hotels) को 3.29 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।
यह पिछले साल की समान अवधि में इसे हुए मुनाफे से 19% अधिक है। साल 2012-13 की तीसरी तिमाही में इसे 2.75 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।  
हालाँकि इसकी कुल आमदनी में साल-दर-साल के आधार पर कमी आयी है और यह 66.66 करोड़ रुपये से घट कर 65.3 करोड़ रुपये हो गयी है। इस दौरान इसने खर्च में भी कमी की है। अक्टूबर-दिसंबर 2013 में इसका कुल खर्च 55.41 करोड़ रुपये रहा है। गौरतलब है कि अक्टूबर-दिसंबर 2012 में इसका कुल खर्च 56.64 करोड़ रुपये रहा था। 
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) में आज दोपहर 02.45 बजे ताज जीवीके होटल्स का शेयर 0.51% की तेजी के साथ 59.30 रुपये पर है। इससे पहले आज के कारोबार में यह ऊपर की ओर 61.70 रुपये और नीचे की ओर 57.85 रुपये तक गया। (शेयर मंथन, 03 फरवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख