शेयर मंथन में खोजें

डिशमैन फार्मा (Dishman Pharma) का मुनाफा घटा

अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में डिशमैन फार्मास्युटिल्स ऐंड केमिकल्स (Dishman Pharmaceuticals & Chemicals) का कंसोलिडेटेड मुनाफा 6% घटा है।  

इस दौरान कंपनी का मुनाफा घट कर 15 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 16 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 

अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 3% बढ़ कर 314 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 325 करोड़ रुपये रही थी। 
इस दौरान कंपनी की शुद्ध बिक्री 2% घट कर 313 करोड़ रुपये हो गयी है। जो कि पिछले साल की समान अवधि में 318 करोड़ रुपये रही थी। 
आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में यह 8.38% के नुकसान के साथ 78.70 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 14 फरवरी 2014) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख