शेयर मंथन में खोजें

एलऐंडटी (L&T) को मिले ठेके

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को नये ठेके मिले हैं। 

कंपनी को जनवरी और फरवरी 2014 में कुल 5220 करोड़ रुपये के ठेक मिले हैं।

कंपनी के जल एवं रिन्यूएबल एनर्जी कारोबार को 2019 करोड़ रुपये के ठेके गुजरात सरकार की ओर से दो पंपिंग स्टेशनों के निर्माण के लिए दिया गया हैं।
बिल्डिंग ऐंड फैक्ट्रीज कारोबार को 1461 करोड़ रुपये के ठेके पश्चिम बंगाल मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन की ओर से राज्य में मेडिकल संसाधनों की आपूर्ति के साथ हेल्थकेयर अस्पतालों के निर्माण के लिए दिये गये हैं। 
कंपनी के पावर ट्रांसमिशन और वितरण कारोबार को 1001 करोड़ रुपये के ठेके सऊदी अरब के नेशनल ग्रिड से सऊदी अरब में 161 किलोमीटर लंबी 110 किलोवॉट डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन बिछाने के लिए दिया गया है।
वहीं, हेवी सिविल इन्फ्रास्ट्रक्चर कारोबार को 739 करोड़ रुपये का ठेका नेशनल हाइवेज अथॉरिटी से नर्मदा नदी पर चार लेनों वाले पुल और गुजरात में छह लेनों वाले पुल के निर्माण के लिए मिला है। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:10 बजे यह 1.52% की बढ़त के साथ 1113.20 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 28 फरवरी 2014) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख