शेयर मंथन में खोजें

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) : कर्मचारियों ने की हड़ताल स्थगित

बजाज ऑटो (Bajaj Auto) को चाकन संयंत्र के कर्मचारी यूनियन संघ की ओर से नोटिस मिला है। 

कंपनी के चाकन संयंत्र के कर्मचारी यूनियन विश्व कल्याण कामगार संगठन (Vishwa Kalyan Kamgar Sanghatana) ने कहा है कि कंपनी के कर्मचारियों ने संयंत्र में कामबंदी स्थगित कर दी है। गौरतल है कि पहले नोटिस जारी कर कहा गया था कि चाकन संयंत्र के सभी कर्मचारी काम नहीं करेगे। हालाँकि अब इस कामबंदी को 15 मई 2014 तक के लिए स्थगित कर दिया है। इस तरह चाकन संयंत्र में कर्मचारी तय समय पर काम पर लौट आये हैं। कंपनी को उम्मीद है कि 15 मई से पहले इस मुद्दे का हल निकाल लिया जायेगा।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में सुबह 11:51 बजे यह 1.83% के नुकसान के साथ 1949 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख