शेयर मंथन में खोजें

टीडीसैट (TDSAT) ने दी दूरसंचार कंपनियों को राहत

दूरसंचार ट्राइब्यूनल टीडीसैट (TDSAT) ने इंट्रा सर्किल 3जी रोमिंग करार को मंजूरी दे दी है।

टीडीसैट ने भारती एयरटेल (Bharti Airtel), वोडाफोन (Vodafone) और आइडिया सेलुलर (Idea Cellular) कंपनियों के इंट्रा-सर्किल 3जी रोमिंग करार को मंजूर कर लिया है। इसके साथ ही कंपनियों पर लगे जुर्माने को भी खारिज कर दिया गया है।

गौरतलब है कि इन कंपनियों ने अपने लाइसेंस क्षेत्र से बाहर ग्राहकों को 3जी सेवा उपलब्ध कराने के लिए इंट्रा-सर्किल 3जी रोमिंग करार किया था, जिसे दूरसंचार विभाग (DoT) ने गैरकानूनी बताते हुए इस पर रोक लगा दी थी। इसके साथ ही भारती एयरटेल पर 350 करोड़ रुपये, आइडिया पर 550 करोड़ रुपये और वोडाफोन पर 450 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। 

साल 2010 में एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया ने 3जी स्पेक्ट्रम जीते थे। एयटेल ने 22 दूरसंचार क्षेत्रो में से 13 सर्विस क्षेत्रों में स्पेक्ट्रम हासिल किया था। वोडाफोन ने 9 और आइडिया ने 11 क्षेत्रों में स्पेक्ट्रम जीता था। 

शेयर बाजार में भारती एयरटेल के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:37 बजे यह 0.31% की बढ़त के साथ 338.85 रुपये पर है। 

आइडिया सेलुलर का शेयर भाव में भी मजबूती बनी हुई है। बीएसई में यह 0.92% की बढ़त के साथ 142.05 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 29 अप्रैल 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख