शेयर मंथन में खोजें

बीओबी (BOB) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

पिछले दो कारोबारी सत्रों में बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के शेयर भाव में तेजी बनी हुई है।

इन सत्रों में बैंक का शेयर 13% से अधिक चढ़ चुका है। आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 976 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 3:15 बजे यह 8.69% की मजबूती के साथ 954.50 रुपये पर है। 

गौरतलब है कि जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में बैंक का मुनाफा बढ़ कर 1,157 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल की समान अवधि में बैंक को 1,029 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह बैंक का मुनाफा 12% बढ़ा है। इस दौरान बैंक की कुल आय 13% बढ़ कर 11,615 करोड़ रुपये रही है, जो बीते वर्ष की इसी तिमाही में 10,262 करोड़ रुपये रही थी। (शेयर मंथन, 14 मई 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख