शेयर मंथन में खोजें

जीवीके पावर (GVK Power) ने दिया स्पष्टीकरण

जीवीके पावर ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर (GVK Power & Infrastructure) ने एक खबर के संदर्भ में स्पष्टीकरण जारी किया है।

जीवीके पावर ने अपना एयरपोर्ट और हैनकोक खनन कारोबार बेचने संबंधी खबर पर स्पष्टीकरण दिया। कंपनी ने कहा कि वह अपने कर्जों को कम करने के लिए विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रही है। इसके साथ ही वह आस्ट्रेलिया की हैनकोक इन्फ्रास्ट्रक्चर में भी शेयर भागीदारी के लिए भी संभावनाओं की तलाश में है। हालाँकि अभी तक ये बातचीत प्राथमिक दौर में ही है और इस संबंध में फिलहाल कुछ बता पाना उचित नहीं होगा। 

गौरतलब है कि ऐसी खबर है कि कंपनी कुछ समय से अपने एयरपोर्ट कारोबार और हैनकोक खनन कारोबार में हिस्सेदारी बेचने के लिए 4-5 निवेशकों से बातचीत कर रही है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में सुबह 10:0 बजे यह 1.09% की बढ़त के साथ 18.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 27 जून 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख