शेयर मंथन में खोजें

टाटा पावर (Tata Power) को मिला लाइसेंस

टाटा पावर (Tata Power) ने बाजार में आयी खबर के संदर्भ में स्पष्टीकरण दिया है।

कंपनी ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा है कि महाराष्ट्र इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन (मर्क) ने मुंबई में अगले 25 वर्षों के लिए बिजली वितरण करने के लिए लाइसेंस जारी कर दिया है। इस लाइसेंस के तहत टाटा पावर अगले 25 वर्षों तक कोलाबा से माहिम, बांद्रा से दहीसर, चुनाबट्टी से विक्रोली और मीरा भयंदर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन तक बिजली का वितरण करेगी। 

गौरतलब है कि कंपनी का बिजली वितरण लाइसेंस 15 अगस्त 2014 को समाप्त हो गया था, जिसके बाद महाराष्ट्र बिजली नियामक ने अगले 25 वर्षों के लिए इसे जारी किया है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में हल्की मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 12:42 बजे यह 0.38% की बढ़त के साथ 92.35 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 19 अगस्त 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख