शेयर मंथन में खोजें

स्पाइसजेट (Spicejet) : विशेष छूट योजना पेश

स्पाइसजेट (Spicejet) ने त्योहारी सीजन पर ग्राहकों के लिए विशेष  छूट योजना पेश की है।

इस योजना के तहत एक तरफ की उड़ान के लिए सीट बुकिंग 1,888 रुपये से शुरू है। इस विशेष छूट ऑफर के तहत बुकिंग 27 अगस्त 2014 तक ही की जा रही है। यह बुकिंग 25 सितंबर 2014 से 15 जनवरी 2015 के बीच की अवधि में यात्रा के लिए मान्य है। यह विशेष ऑफर कंपनी के घरेलू उड़ान नेटवर्क पर सीधी और ऑनवर्ड्स उड़ानों पर उपलब्ध होगा। इस योजना के तहत टिकटों की संख्या बेहद सीमित है। कंपनी टिकट "पहले आओ पहले पाओ" के आधार पर बुक कर रही है। 

आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख रहा। बीएसई में यह 4.61% के नुकसान के साथ 13.03 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 26 अगस्त 2014)  

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख