शेयर मंथन में खोजें

ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने सीडीबी (CDB) से मिलाया हाथ

देश के निजी क्षेत्र के बैंक ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने चीन के बैंक के साथ ज्ञापन-पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं।

ऐक्सिस बैंक ने चाइना डेवलपमेंट बैंक (सीडीबी) के साथ यह समझौता किया है। इस एमओयू से ऐक्सिस बैंक को अपने कॉर्पोरेट ग्राहकों को फंड मुहैया कराने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही ऐक्सिस बैंक को चीनी कंपनियों के साथ मिल कर काम करने का भी अवसर मिलेगा।

बैंक की यह खबर गुरुवार को बाजार बंद होने के बाद आयी है। इसलिए इस खबर का बैंक के शेयर भाव पर असर शुक्रवार को बाजार खुलने के बाद ही दिखायी देगा। आज शेयर बाजार में बैंक के शेयर भाव में मजबूती का रुख रहा। बीएसई में यह 1.73% की बढ़त के साथ 405.25 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 18 सितंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख