शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) : निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस (NLI) बढ़ायेगी अतिरिक्त हिस्सेदारी

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) में हिस्सेदारी बढ़ाने को लेकर फैसला हो गया है।

जापान की निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस (NLI) रिलायंस कैपिटल की सब्सीडियरी रिलायंस कैपिटल एसेट मैनजमेंट (RCAM) में अपनी मौजूदा हिस्सेदारी 26% से बढ़ा कर 49% करेगी। दोनों कंपनियों के निदेशक मंडल ने हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। हालाँकि अभी इसे अन्य नियामकों से मंजूरी मिलना बाकी है।

निप्पॉन पहले चरण के तहत आरसीएएम में अतिरिक्त 9% की हिस्सेदारी खरीदने के लिए 657 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस सौदे के बाद रिलायंस कैपिटल एसेट मैनेजमेंट का वैल्यूएशन लगभग 7,300 करोड़ रुपये हो जायेगा।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में दोपहर 3:07 बजे यह 3.43% की बढ़त के साथ 497.55 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2014) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख