शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने मैक्सिको की कंपनी से मिलाया हाथ

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने मैक्सिको की तेल कंपनी के साथ एक समझौता किया है।

इस समझौते के तहत रिलायंस, पेट्रोलियोस मेक्सिकानोस (PEMEX) के साथ मिल कर मैक्सिको में संभावित तेल और गैस कारोबार के अवसरों का आंकलन करेगी और दोनों कंपनियाँ संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इन अवसरों का लाभ उठायेंगी। रिलायंस और पेमेक्स ने तेल और गैस के संबंधित क्षेत्रों में विशेषज्ञता और कौशल भी साझा करेंगी, जिसमें गहरे पानी में तेल और गैस की खोज और उत्पदान शामिल है। 

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में हल्की कमजोरी का रुख है। बीएसई में दोपहर 1:12 बजे यह 0.17% की कमजोरी के साथ 956.90 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2014) 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख