शेयर मंथन में खोजें

टीआरआईएल (TRIL) ने जापान की कंपनी से मिलाया हाथ

ट्रांसफार्मर्स ऐंड रेक्टीफायर्स (Transformers & Rectifiers) ने फ्यूजी इलेक्ट्रिकल्स (Fuji Technology) के साथ तकनीकी समझौता किया है।

इस समझौते के तहत फ्यूजी भारत में टीआरआईएल को अपनी तकनीक के इस्तेमाल के लिए लाइसेंस देगी, जिसके बाद टीआरआईएल विभिन्न ट्रांसफॉर्मर्स और रियक्टर्स की डिजाइनिंग, उत्पादन, एसेंबलिंग, जाँच और बिक्री का काम करेगी।

गौरतलब है कि फ्यूजी जापान की बिजली वितरक कंपनी है।

शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में तेजी का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 199.80 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 11:35 बजे यह 11.84% की मजबूती के साथ 192.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 18 दिसंबर 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख